{"_id":"6ac566405efe3e77b80d2028","slug":"encouraged-open-conversation-about-mental-health-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142293-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बरवाला में हैप्पीनेस क्लब ने आयोजित की कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला के हैप्पीनेस क्लब की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच की अध्यक्षता में हुआ। श्याम विद्यापीठ संस्थान से डॉ. उद्यम सिंह राणा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक व भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को कम करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन हैप्पीनेस क्लब की संयोजक डॉ. शुभा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्य डॉ. सुखवीर, डॉ. अपर्णा सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।