फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In an evening program in the name of martyrs, saluted those who sacrificed in the defense of the country

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश की रक्षा में बलिदान होने वालों को नमन किया

Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
In an evening program in the name of martyrs, saluted those who sacrificed in the defense of the country
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल द्वारा देश की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों को समर्पित एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया। इसमें वेस्टर्न कमांड के पूर्व सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह मुख्य अतिथि रहे। काउंसिल के प्रधान एनके शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों से पूर्व प्रधान आरपी मल्होत्रा के मार्गदर्शन में काउंसिल द्वारा हर वर्ष जून माह में वीर जवानों के शहीद परिवारों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनके शर्मा और महासचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मेजर संदीप सागर की माता रक्षा सागर, मेजर अनुज सूद के पिता ब्रिगेडियर सीके सूद, मेजर अनुज राजपूत के पिता केएस आर्य, हवलदार राजपाल की माता संतोष देवी को काउंसिल उपप्रधान अशोक गुप्ता, सचिव अविनाश मेहता, वित्त सचिव एसपी विज, सेक्टर चेयरमैन भारत हितैषी, अभिलाष शर्मा, आरपी कपूर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला एवं पुरुष कलाकारों उषा गर्ग, रेखा साहनी, सुरेखा सिंह, नीरू मित्तल, अनीता मेहता, वीना अरोड़ा, मोहनी सचदेवा, अचला डिंगले, वलिंदर गगनेजा, शशि चड्ढा, नीलम धवन, दीपा भल्ला, कमलेश गेरा, किरण गुप्ता, रेनू अब्बी, राज ढींगरा, संतोष गर्ग, शशि गुप्ता, विजय सचदेवा, रविंद्र मित्तल, एचसी गेरा, बीके बंसल की टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, नृत्यों, नाटकों से शहीदों की वीर गाथाओं का अत्यंत सुंदर ढंग से चित्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की। इस अवसर पर 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सतिंद्र त्रिखा ने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट केजे सिंह ने सभी को चुस्त और स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि चुस्त रहो, स्वस्थ रहो, मस्त रहो, ना किसी के अभाव में रहो, ना किसी के प्रभाव में रहो, जियो तो अपने स्वभाव में जियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed