{"_id":"5dfbb5c68ebc3e878d5d6538","slug":"improvement-in-the-condition-of-family-members-found-in-unconscious-state-pkl-office-news-pkl360493288","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचेत अवस्था में मिले परिवार के सदस्यों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचेत अवस्था में मिले परिवार के सदस्यों की हालत में सुधार
विज्ञापन
कालका। कालका के बेनी के अहाता के समीप किराए के मकान में रहने वाला एक परिवार जिसके सभी सदस्य बीते मंलवार को घर में ही अचेत अवस्था में पड़े मिले थे की हालत अब खतरे से बाहर है । घटना के तीसरे दिन पुलिस पीड़ितोें की हालत सामान्य होने पर उनका बयान लेने पहुंची। कालका पुलिस ने बताया कि सभी की हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने बताया कि बबलू के अनुसार वह सर्दी ज्यादा होने की वजह से वह घर पर अंगीठी जलाकर सो गए थे वहीं अंगीठी से निकलने वाली गैस के कारण घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए थे। पुलिस ने बताया कि बबलू, उसकी मां लक्ष्मी और उसका बच्चा बिल्कुल ठीक- ठाक है जबकि पत्नी नीरज को आक्सीजन लगा रखी है जोकि हाथ-पैर हिला रही है।
क्या था मामला
मंगलवार को बबलू व उसके परिवार के सदस्य सुबह काफी देर तक जब घर से बाहर दिखाई नही दिए तो उनके एक रिश्तेदार ने खिड़की से झांक कर उसके कमरे में देखा कि बबलू, पत्नी नीरज, मां लक्ष्मी व उनका नवजात शिशु अचेेत अवस्था में पड़े हुए थे जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगो को दी, जिसके बाद बबलू के कमरे का दरवाजा तोड़ कर परिवार के चारो सदस्यों को कालका सीएचसी मेें ले जाया गया था। जहां से सभी के सेेक्टर छह रेेफर कर दिया गया था लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए सभी को चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया गया था।