फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Implement child welfare schemes

बाल कल्याण योजनाओं को अमलीजामा पहनाएं

Wed, 23 Feb 2022 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Implement child welfare schemes
पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी सीनियर बाल कल्याण अधिकारियों और जिला बाल कल्याण अधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक सेक्टर-15 के शिशुगृह में हुई। प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिलों में बाल कल्याण संबंधी चलाए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

पारीसा शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बाल कल्याण है। उसी को लेकर प्रदेश के सभी जिलों की बैठक लेकर बाल कल्याण के कार्यों को तेज गति देने और गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के बाद फिर से बच्चों से संबंधित गतिविधियां चलाने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चलाई जा रही अंत्योदय योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से रुकी हुई गतिविधियों को अब तेजी से बढ़ाया जाएगा और बाल कल्याण की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया जाएगा। परिषद का उद्देश्य बाल कल्याण है। इसे प्राथमिकता के आधार पर साकार करने का कार्य परिषद की ओर से निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सीनियर जिला बाल कल्याण अधिकारी और जिला बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed