फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Immerse the idols of Maa Durga asking for the blessing of unbroken marital bliss on Vijay Dashami

Panchkula News: विजय दशमी पर अखंड सुहाग का वरदान मांग मां दुर्गा की मूर्तियां की विसर्जित

Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Immerse the idols of Maa Durga asking for the blessing of unbroken marital bliss on Vijay Dashami
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 के मंडी ग्राउंड में बंगीय परिषद ने विजय दशमी पर मां दुर्गा की पूजा कर सिंदूर खेला और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद मां दुर्गा को घग्गर नदी में विसर्जित किया गया। इससे पहले सिंदूर की थाल सजाकर बंगीय परंपराओं के क्रम में महिलाओं ने सबसे पहले देवी के माथे पर सिंदूर अर्पित करने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग की कामना की।
इसके बाद खुशियों से सराबोर होकर मां के पंडाल में नाच-गाने की परंपरा निभाई। महिलाओं ने प्रसाद का भोग लगाकर आपस में खुशियां साझा की। ढोल की थाप ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने मां दुर्गा से आशीष मांगा और अगले बरस जल्दी आने की कामना कर अश्रुपूर्ण विदाई दी। इसके बाद एक-एक कर देवी दुर्गा की मूर्तियां विसर्जन के लिए उठाई गईं। इसके बाद घग्गर नदी में मूर्तियां विसर्जित की गईं। इस मौके पर सुमंतो घोष, तपन, पार्थो बनर्जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है मान्यता
परिषद के सदस्य सुमंतो घोष ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा नवरात्र में नौ दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। इस दिन ज्यादातर महिलाएं बंगाली साड़ी ही पहनती हैं। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी इस पर्व की पहचान बन गया है। उन्होंने बताया कि रस्म मां दुर्गा को विदाई देने के लिए मनाई जाती है। बंगाली रीति रिवाज में सिंदूर खेलने की परंपरा करीब 450 साल पुरानी है। इस दिन विवाहित महिलाएं मां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का शृंगार कर उनकी पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed