{"_id":"616dcf87396e2e3ed829daf7","slug":"illness-19-new-dengue-patients-found-in-panchkula-malaria-wing-sprayed-anti-larva-medicine-pkl-office-news-pkl4304272157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी : पंचकूला में डेंगू के 19 नए मरीज मिले, मलेरिया विंग ने कराया एंटी लारवा दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी : पंचकूला में डेंगू के 19 नए मरीज मिले, मलेरिया विंग ने कराया एंटी लारवा दवा का छिड़काव
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू के 19 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें खड़क मंगोली, अभयपुर, सेक्टर-2, सेक्टर-16 सेक्टर-17, सेक्टर-26, आशियाना सेक्टर-20 और 26 के मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है। आसपास के एरिया में फॉगिंग करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू का आंकड़ा 330 पहुंच गया है।
स्लम एरिया में बढ़ने लगे मामले
कोरोना के बाद डेंगू के डंक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंचकूला शहरी क्षेत्र में सेक्टरों के बाद स्लम एरिया में डेंगू के लगातार मामले बढ़ने लगे हैं। 330 में से करीब 100 डेंगू के मामले पंचकूला के इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, बुढ़नपुर, अभयपुर, खड़क मंगोली, हरिपुर से आए हैं। बता दें कि लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की वजह से अस्पताल के वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। नतीजा मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाना पड़ रहा है।