फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illness: 100 people sick with diarrhea in Peermuchalla village, patients are being treated in Panchkula's General Hospital and GMCH and PGI

बीमारी : पीरमुछल्ला गांव में डायरिया से 100 लोग बीमार, पंचकूला के जनरल अस्पताल और जीएमसीएच व पीजीआई में हो रहा है मरीजों का इलाज

Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illness: 100 people sick with diarrhea in Peermuchalla village, patients are being treated in Panchkula's General Hospital and GMCH and PGI
पंचकूला। पीरमुछल्ला में दूषित पानी की आपूर्ति से फैले डायरिया से करीब 100 लोग चपेट में आ गए हैं। उपचार के लिए पीड़ितों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल, चंडीगढ़ जीएमसीएच आौर पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीरमुछल्ला क्षेत्र में तीन दिन से लोग उल्टी-दस्त की समस्या को लेकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां दूषित पेयजल की सप्लाई से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पानी में दुर्गंध के अलावा मिट्टी भी आ रही है, लोगों ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर-21 की तरफ से लगातार सीवर युक्त गंदा पानी पीरमुछल्ला की तरफ छोड़ा जाता है। यह पानी जगह-जगह एकत्रित होता जा रहता है, यहां पीने वाले पानी के पाइप लाइन में लीकेज की वजह से दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरफ नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि इससे पहले बलटाना के एकता विहार में भी दूषित पेयजल के चलते डायरिया फैल था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद भी जीरकपुर नगर परिषद सबक नहीं ले पाया।
विज्ञापन

न डीसी का आदेश माने और ना ही पानी की क्लोरिनेशन की
क्लोरीन युक्त साफ पानी देना नगर परिषद की जिम्मेदारी है, लेकिन पीरमुछल्ला क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से पानी में क्लोरीन डाली ही नहीं गई। बीते कुछ दिन पहले जब बलटाना क्षेत्र में डायरिया फैला था, तो डीसी मोहाली ने आदेश दिए गए थे कि शहर के सभी इलाकों में पानी की जांच की जाए और पीने वाले पानी में क्लोरीन मिलाई जाए, लेकिन डीसी मोहाली के आदेशों के मुताबिक ना ही जांच की गई और न ही पानी में क्लोरीन मिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दो-तीन दिन से लोगों के बीमार होने की सूचना मिल रही है। लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या आ रही है। इसके लिए अस्पताल द्वारा उस क्षेत्र का सर्वे करवाया गया है। वहां 36 लोग बीमार मिले हैं। अस्पताल की तरफ से दवाई दी जा रही है। इसके इलावा 26 लोग पंचकूला अस्पताल में दाखिल हुए हैं। हमने प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत करा दिया है। -डॉ. पॉमी चतरथ, एसएमओ, हेल्थ कम्युनिटी सेंटर

दूषित पेयजल के संबंध में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती तो उसे साथ ही ठीक करा दिया जाता है। हमें शिकायत मिलेगी तो मौका देख लेंगे। - कुलवंत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed