फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal building of two women smugglers including a couple was demolished

Panchkula News: दंपती समेत दो महिला तस्करों की अवैध इमारत को गिराया

Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal building of two women smugglers including a couple was demolished
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान युद्ध नशे के खिलाफ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपती समेत दो महिला नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को जमींदोज कर दिया गया। सोमवार को सिविल तथा पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
डिविजन सिटी-2 बठिंडा के थाना सिविल लाइंस एरिया अधीन मिहला तस्कर जोती पत्नी गुरप्रीत सिंह उर्फ बांगी तथा राजू कौर पत्नी जसवंत सिंह उर्फ रिंकपाल सिंह वासी धोबियाना बस्ती बठिंडा द्वारा गैर कानूनी तरीके से उक्त प्रापर्टी बनाई गई थी। इस मामले में समर्थ अथॉरिटी डीसी कम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महिला जोती द्वारा नाजायज तौर पर बनाया गया 75 वर्ग गज मकान तथा राजू कौर का 100 गज में बना मकान गिराने के लिए पुलिस सुरक्षा प्रबंध करने हेतु हिदायतें प्राप्त हुई थी। इसके बाद सिविल प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त मकानों को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

सिविल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों प्रापर्टी को गिराने से पूर्व संबंधित को कई बार नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा उक्त जगह को खाली न करने कारण बुलडोजर कार्रवाई की गई। दोनों महिलाओं के खिलाफ नशा तस्करी समेत अन्य संगीन धाराओं तहत केस दर्ज हैं। आरोपी महिलाओं पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

592 मामलों में 927 नशा तस्कर पकड़े, 9 करोड़ 71 लाख की प्रापर्टी फ्रीज की
बठिंडा पुलिस द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम तहत 1 मार्च 2025 से अब तक नशा तस्करी से संबंधित कुल 592 मामले दर्ज कर 927 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 19 बड़े नशे के सौदागर भी शामिल हैं। इसी तरह साल 2023 से अब तक नशा तस्करों की 9 करोड़ 71 लाख के करीब जायदाद फ्रीज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed