फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IGNOU admission deadline is January 31, apply online

Panchkula News: इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी, ऑनलाइन करें आवेदन

Sun, 11 Jan 2026 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
IGNOU admission deadline is January 31, apply online

विज्ञापन
पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू देश का प्रतिष्ठित केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में प्रवेश प्रक्रिया संचालित करता है। जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। नौकरी के साथ पढ़ाई करने या कौशल व ज्ञान आधारित शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

इग्नू में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम चला रहा है। इग्नू के सभी कोर्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त हैं और इनकी मान्यता देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और नौकरी के साथ भी अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।



एससी-एसटी छात्रों को फीस में 50 फीसदी छूट
इग्नू ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। बीए, बीकॉम और बीएससी पाठ्यक्रमों में एससी-एसटी छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डॉ. धर्म पाल के अनुसार, इस छूट का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनके अभिभावक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी एससी/एसटी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed