फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the water bill is not paid, the connection will be disconnected.

Panchkula News: पानी का बिल नहीं भरा तो बंद होगा कनेक्शन

Tue, 11 Nov 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
If the water bill is not paid, the connection will be disconnected.
एचएसवीपी ने शुरू किया सख्त अभियान, कई कनेक्शन काटे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पानी के बिल न भरने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद बिल जमा नहीं कराया उनके पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। प्राधिकरण के अनुसार पंचकूला में करीब 40 हजार उपभोक्ता पानी का कनेक्शन लिए हुए हैं जिनमें से लगभग 1200 लोग के बिल बकाया हैं।
अधिकारियों ने बताया कि चेतावनी और अंतिम नोटिस भेजे जाने के बावजूद कई उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। कई इलाकों में कनेक्शन काटे जा चुके हैं। यह अभियान घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है। एचएसवीपी ने स्पष्ट किया कि अब बकाया राशि के लिए किसी को रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही प्राधिकरण ने पानी की बर्बादी पर भी शिकंजा कसने का एलान किया है। सड़कों पर पानी बहाने, गाड़ियों या घरों की धुलाई में अत्यधिक पानी का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पानी बहुमूल्य संसाधन है, इसका दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान ने शहर में हलचल पैदा कर दी है। जिन लोगों ने अब तक बिल नहीं भरा है उनमें अफरा-तफरी मची हुई है जबकि जिम्मेदार नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे जल संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed