फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the vehicle is stolen from paid parking, then the contractor will not be responsible

ये कैसी व्यवस्था : पेड पार्किंग से वाहन चोरी हुआ तो ठेकेदार नहीं होगा जिम्मेदार

Thu, 18 Nov 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
If the vehicle is stolen from paid parking, then the contractor will not be responsible
पंचकूला। शहर में नगर निगम की ओर से शुरू की गई पेड पार्किंग ठेकेदार की कमाई का अड्डा साबित हो रहा है। वह पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों लोगों से पर्ची काटकर फीस तो भर रहा है, लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। इसका प्रमाण शहर में पेड पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदार की पर्ची है। इस पर स्पष्ट लिखा है कि पार्किंग के अंदर से वाहन चोरी होने और किसी तरह का नुकसान होने पर ठेकेदार जिम्मेदार नहीं होगा। इस पर पेड पार्किंग का सामना कर रहे स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि जब ठेकेदार पार्किंग फीस वसूल रहा है तो सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसे लेना चाहिए। यदि वह जिम्मेदारी लेने से भाग रहा है तो उसे शुल्क वसूलने का भी कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के सेक्टर-14 और सेक्टर-20 मबड पेड पार्किंग का ठेका दिया गया है। जिस दिन से दोनों सेक्टरों में पार्किंग का ठेका अलॉट किया गया है विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर जजपा और कांग्रेसी पार्षद लगातार भाजपा नेताओं पर हमला बोल रहे हैं। जजपा के पार्षद सुशील गर्ग और पार्षद राकेश कुमार का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी ठीक नहीं है। शुल्क लेकर सुविधा न देना जनता के साथ धोखा है। इस मामले को पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह को गंभीरता से लेना चाहिए। दोनों पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्ड की जनता को परेशान करने के लिए भाजपा नेताओं की ओर से एक सोची समझी साजिश के तहत मार्केट में पेड पार्किंग शुरू की गई है। वहीं, सेक्टर-20 और सेक्टर-10 की पार्किंग के समय और रेट भी अंतर है।
विज्ञापन

पार्किंग एरिया में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष योगिंदर क्वात्रा का कहना है कि भाजपा नेता और निगम अधिकारी जनता की सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों ने नेताओं के दबाव में आनन-फानन में पेड पार्किंग को तो शुरू करवा दिया, लेकिन सुविधाओं में इजाफा नहीं किया। पेड पार्किंग एरिया में सुरक्षा के मद्देनजर ठेकेदार द्वारा अभी तक एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। ऐसी स्थिति में यदि पार्किंग में किसी व्यक्ति का वाहन चोरी हो जाता है तो पुलिस कैसे जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed