फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the salary was not received, the employees sat on dharna, the patient and the attendant remained upset.

वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी धरने पर बैठे, मरीज और तीमारदार रहे परेशान

Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
If the salary was not received, the employees sat on dharna, the patient and the attendant remained upset.
पंचकूला। दो माह से 22 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण नागरिक अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत केंद्र, लैब समेत अन्य जगह कार्यरत इन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं दूसरी तरफ सीएमओ ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तुरंत काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक हालत बहुत दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में 330 कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी लिफ्ट ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, शिकायत केंद्र, लैब और अन्य अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे हैं। इनमें से 22 कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला सीआईटीओ के बैनर तले ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। इन कर्मचारियों का नेतृत्व जिला प्रधान रमा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं दे पा रहे हैं। स्कूलों से फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। रमा देवी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रहा है, मगर जब तक मांग पूरी नहीं जा जाती उनकी हड़ताल और धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

दूसरे कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
अचानक ठेका कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सेक्टर - 6 नागरिक अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गईं। यहां तक कि सुबह मरीजों की पर्चियां भी नहीं कट पा रही थी। इसके लिए बहुत लंबी लाइन लग गई। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने वहां अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। तब जाकर कामकाज बहाल हो सका। वहीं ऑपरेटर नहीं होने के कारण मरीजों और स्टाफ को खुद ही लिफ्ट ऑपरेट करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
रमा देवी ने कहा कि जब 22 कर्मचारियों के वेतन की मांग को लेकर अधिकारियों से बात करते हैं तो वो कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं देते हैं। वे कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। पहले से ही परेशान चल रहे कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
एस्मा का हवाला दे जारी किया नोटिस
सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कर्मचारियों को जारी नोटिस में कहा कि जो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं वे तुरंत प्रभाव से काम पर लौटें। इस महामारी के दौरान और एस्मा एक्ट लगा होने के समय आप ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे कोविड महामारी के दौरान अस्पताल का काम बाधित हो रहा है। क्यों न इन सभी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर दी जाए और अनुपस्थित होने के कारण सिविल सर्जन के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा नए कर्मचारियों की मांग कर ली जाए ताकि अस्पताल का काम सुचारु रूप से चलाया जा सके।

हड़ताल पर गए कर्मचारियों की जगह अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। एस्मा लगी होने के बावजूद वे हड़ताल पर चले गए हैं। धरना दे रहे हैं। रही बात उनके वेतन की तो अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसमें कोई ढील नहीं की गई है। हम लगातार अधिकारियों से इस बारे में बात कर रहे हैं। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed