{"_id":"628d302ca45fd26ed010b531","slug":"if-the-salary-is-not-given-in-ten-days-the-cleaning-workers-will-stop-the-work-pkl-office-news-pkl451632323","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में वेतन नहीं दिया तो सफाई कर्मचारी ठप रखेंगे कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में वेतन नहीं दिया तो सफाई कर्मचारी ठप रखेंगे कामकाज
विज्ञापन
मोरनी। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक गांव जिया में मंगलवार को ब्लॉक प्रधान देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। इसमें ब्लॉक मोरनी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारला, मामल और कांगर घाट में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों का मानदेय तीन महीने से नहीं मिलने पर चर्चा की गई। जिला प्रधान हरबंस ने कहा कि जब स्कूलों में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों को उनका वेतन हर महीने मिल रहा है तो सफाई कर्मचारियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर दस दिन के अंदर उनका वेतन नहीं दिया गया तो वह कामकाज ठप रखेंगे। स्कूलों में कार्यरत ये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सबसे अधिक मेहनत करते हैं और उन्हीं कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। एक तरफ तो इन कर्मचारियों को सामान्य मानदेय मिलता है, वह भी अधिकारियों की ओर से समय पर नहीं दिया जाता। इससे इन गरीब लोगों का भरण पोषण करने में समस्या आती है।
प्रधान हरबंस लाल ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी और वर्तमान में कोटी स्कूल के प्रधानाचार्य से इस विषय में बात करनी चाही तो उन्होंने उनसे बात करने से ही मना कर दिया और कहा कि वह संगठन की बात नहीं सुनेंगे और उनको भविष्य में फोन करने से भी मना किया। इस प्रकार के व्यवहार से कर्मचारियों में रोष है और वे सुनवाई न होने से परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग का आदेश है कि हर माह की सात तारीख तक कर्मचारियों का मानदेय दे दिया जाए। लेकिन मानदेय देने के लिए उत्तरदायी अधिकारी मानदेय डालने में टालमटोल करके उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दस दिन के अंदर कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया तो सभी स्कूलों के सफाई कर्मचारी स्कूलों में सफाई का काम बंद करके खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर ममता देवी, भूपेंद्र सिंह, खेमराज, रानी देवी, बिमला देवी, भाग्यवंती देवी, धनवंती देवी, राजपाल, धर्मपाल, लेखराज, पूनम देवी, रजनी देवी, बलवंत सिंह, बलीराम, बबली देवी, सुरेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।