फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the condition of the sports complex does not improve within 15 days, a charge sheet will be filed against the responsible officials

Panchkula News: 15 दिन के भीतर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ होगी चार्जशीट

Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
If the condition of the sports complex does not improve within 15 days, a charge sheet will be filed against the responsible officials
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खिलाड़ियों के भोजन में कीड़ा मिलने के बाद से खेल विभाग में हड़कंप मच गया है। खेल और कानून मंत्री गौरव गौतम ने 15 दिन के भीतर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हालात में सुधारने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री ने वीरवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की जाएगी। वह दो सप्ताह के भीतर दोबारा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश-विदेश में जाकर पदक जीत रहे हैं। अभी सिर्फ 15 दिनों का कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है और अगर कोताही बरती तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को अमर उजाला ने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार होने वाले ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों के भोजन में आए दिन निकले वाले कीड़े की खबर को प्रकाशित किया था। वहां खिलाड़ियों को होने वाले परेशानियों से खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था।
विज्ञापन


फाल्स सीलिंग गिरी, गनीमत रही कोई मौजूद नहीं था
ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स के हॉकी ग्राउंड में शुक्रवार को अचानक फाॅल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रहा कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फाॅल्स सीलिंग गिरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल में भी फाॅल्स सीलिंग गिर चुकी है। कुछ गिरने के कगार पर हैं। समय रहते टूटे शेष फाल्स सीलिंग की मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंदर ने मचाया आतंक, दूध और फल लेकर चंपत
गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार सुबह बंदर ने जमकर आतंक मचाया। हॉस्टल के कमरों में बंदरों के दाखिल होते ही लड़कियां सहम गईं। कुछ तो कमरा छोड़कर बाहर आ गईं। इतने में बंदर कमरे के अंदर रखे दूध और फल को लेकर चंपत हो गए। यहां बंदरों का रोजाना का आतंक है। जब तक छत के मुख्य गेट के शीशों को सही नहीं किया जाएगा, तब तक इस तरह की समस्याओं का लोगों को सामने करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed