{"_id":"614e37f28ebc3efb4e59a96b","slug":"if-it-seems-extra-take-back-the-security-from-us-sukhbir-badal-panchkula-news-pkl427921816","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर अतिरिक्त लगती है तो हमसे वापस ले लें सुरक्षा : सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर अतिरिक्त लगती है तो हमसे वापस ले लें सुरक्षा : सुखबीर बादल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कहा है कि वे जिस पद पर आसीन हैं, उसी के अनुरूप व्यवहार करें। सुखबीर ने कहा कि एक असांविधानिक सुपर सीएम को खुद पर हावी न होने दें।
सुखबीर शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात के लिए शिअद प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने के बाद पत्रकारों से सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने किसानों को अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा न देने और किसानों खासतौर पर मालवा बेल्ट में किसानों को घाटे के लिए उचित मुआवजा देने की मांग भी की। सुखबीर ने कहा कि उन्होंने अपनी सुरक्षा और कारों के काफिले के बारे में कुछ हास्यास्पद बयान सुने हैं। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कार के लिए अनुरोध किया था और सोनिया व राहुल गंाधी से भी हस्तक्षेप करवाया था। तब कांग्रेस सत्ता में भी नहीं थी, इसके बावजूद चन्नी और सिद्धू सरकारी कार का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को मेरी सुरक्षा अतिरिक्त लगती है तो उसे वापस ले ले।
सरकार द्वारा कुछ अकाली नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बनाने संबंधी रिर्पोटों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुखबीर ने कहा कि हम तैयार हैं। बदलाखोरी की प्यास जल्द बुझानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप हमें बताओ कि गिरफ्तारी देने के लिए हम कहां आएं, ताकि आपका समय और शक्ति बर्बाद न हो। वह हमें निशाना बना रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि सरकार के पास गिनती के दिन रह गए हैं और राज्य में शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बननी तय है।