फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If dependents of ex-serviceman are present then why appointment was not given: High Court

पूर्व सैनिक के आश्रित मौजूद तो क्यों नहीं दी गई नियुक्ति: हाईकोर्ट

Tue, 18 Jun 2024 10:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
If dependents of ex-serviceman are present then why appointment was not given: High Court
चंडीगढ़। पूर्व सैनिक के आश्रित मौजूद होने के बावजूद कोटे के पदों पर अन्य लोगों को नियुक्ति देने को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि जब पूर्व सैनिक के आश्रित मौजूद हैं तो इस श्रेणी में उन्हें नियुक्ति क्यों नहीं दी गई। याचिका दाखिल करते हुए अमृतसर निवासी नरिंदर कौर ने एडवोकेट विकास चतरथ के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाबी मास्टर के पदों पर आवेदन मांगे थे। याची ने इसके अनुसार भर्ती में हिस्सा लिया। याची को वेटिंग सूची में रखा गया और जब परिणाम आया तो याची ने पाया कि पूर्व सैनिक के पदों पर एससी वर्ग की सूची से नियुक्ति कर दी गई। याची ने बताया कि नियमों के अनुसार यदि एक्स-सर्विसमैन आवेदक मौजूद न हो तो उस स्थिति में पदों को एक्स-सर्विसमैन की पत्नी या संतान से भरा जाता है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने गलत तरीके से कोटे के पद एससी श्रेणी से भर दिए, जबकि पूर्व सैनिक के आश्रित के रूप में वह मौजूद थी। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed