{"_id":"67dc74ffc781d1a653042d64","slug":"if-companies-do-not-complete-the-work-on-time-then-10-penalty-will-be-imposed-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-16044-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कंपनियों ने समय पर काम नहीं किया तो लगेगी 10% पेनल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कंपनियों ने समय पर काम नहीं किया तो लगेगी 10% पेनल्टी
विज्ञापन
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में वीरवार को नगर निगम के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। दस दाैरान मेयर ने लंबित पड़े विकास कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम ऑफिस बिल्डिंग का निर्माण पूरा करवाने के लिए लगाए गए टेंडर के अंतर्गत चार कंपनियों ने आवेदन किया है, जिसका प्रोसेस पूरा कर 31 मार्च तक अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बरसात से पहले शहर की रोड गलियों को साफ करने के लिए 50 प्रतिशत टेंडर लगाए जा चुके हैं और बाकी भी एक महीने में लगा दिए जाएंगे। बरसात से पहले शहर की रोड-गली साफ करवा दी जाएंगी मेयर ने कहा कि अगर सही से और समय पर विकास कार्य नहीं किए गए तो संबंधित कंपनियोें पर 10 फीसदी पेनल्टी लगाई जाएगी।
मेयर ने वर्किंग वुमन हाॅस्टल के संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगा, तो उन्होंने बताया कि 1 मार्च से वर्किंग वुमन हॉस्टल का संचालन शुरू हो गया है। एजेंसी द्वारा वार्डन एवं कर्मचारी रख लिए गए हैं। ओल्ड एज होम चलाने के लिए किसी एजेंसी द्वारा आवेदन नहीं किया गया, जिसे चलते अब निर्णय लिया गया है कि निजी सामाजिक संस्थाओं को भी ओल्ड एज होम चलाने के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी, जिसके अंतर्गत तीन से पांच साल की समय सीमा भी तय की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के संबंध में अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल तक काम अलाट कर दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में 24 गैंट्री बनाने के लिए नींव डाली जा चुकी है और 15 निर्माणाधीन है। शहर की पुरानी सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने का 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। सामुदायिक केंद्रों में सोलर सिस्टम लगाने का काम भी पाइपलाइन में है। अधिकारियों ने बताया कि वाटर एटीएम लगाने के लिए जो स्थान चयनित किए गए थे, वह सही नहीं थे, इसलिए यह कार्य शुरू नहीं हो पाया।
मेयर ने निर्देश दिए कि एक महीने में संबंधित कंपनी को नोटिस देकर इस कार्य को बंद कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने गर्मियों से पहले 150 वाटर कूलर खरीद कर शहर के मार्केट, सार्वजनिक शौचालय एवं सामुदायिक केंद्रों के पास रखवाने के निर्देश दिए। महापौर ने ईपीडीएम ट्रैक के साथ-साथ पिकल बाल और क्रिकेट के स्टेडियम भी नए पार्क म बनाने के लिए निर्देश दिए। शहर से निकलने वाले सीएंडडी वेस्ट का टेंडर भी अधिकारियों ने बताया कि अगले एक सप्ताह में लगा दिया जाएगा। इस बैठक में अधिकारियों ने बताया कि चार कंपनियों द्वारा अपना कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा, जिस पर महापौर ने दीशिका कार्पोरेट, नरवाना लक्ष्मी, बिंद्रा कंस्ट्रक्शन, महाशिव प्रमोटर एजेंसी पर 10 फीसदी पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए और कहा कि यदि समय पर काम शुरू करके खत्म नहीं किया गया, तो इन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। सेक्टर 20 की सड़कों का काम तीन दिन में शुरु कर देंगे। सड़कों से संबंधित एनटीटीआर से रिपोर्ट करवाने का काम पूरा हो चुका है। शहर की अन्य सड़कों का काम फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में ले आएंगे। इस अवसर पर एसई हेमंत यादव, एक्सईएन हरीश कुमार, प्रमोद कुमार, एसडीओ मनोज अहलावत, अजय कुमार, डीएमसी अपूर्व चौधरी, सीएसआई अविनाश सिंगला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।