Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IAS Vijay Dahiya acquitted in corruption case

Panchkula News: भ्रष्टाचार मामले में आईएएस विजय दहिया दोषमुक्त

Wed, 21 Jan 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
IAS Vijay Dahiya acquitted in corruption case
अभियोजन स्वीकृति न मिलने के चलते अदालत ने किया बरी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के आरोप खारिज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पंचकूला की अदालत ने आईएएस विजय सिंह दहिया को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अभियोजन की अनुमति के बिना किसी लोक सेवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।
यह मामला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद 2024 और 2025 में अभियोजन की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय ने 9 जनवरी 2026 को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ब्यूरो ने अदालत को सूचित किया कि अभियोजन स्वीकृति न होने के कारण आरोप पत्र दाखिल करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रिंकू मंचंदा फतेहाबाद में शैक्षणिक संस्थान संचालित करता है। उन्होंने लगभग 50 लाख रुपये के लंबित बिल के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आरोपों के अनुसार तत्कालीन मुख्य कौशल अधिकारी दीपक शर्मा ने बिल पास करवाने के लिए मनचंदा को पूनम चोपड़ा से मिलने को कहा। पूनम चोपड़ा ने कथित तौर पर विजय दहिया से बातचीत कर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी जिसमें से दो लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पूनम चोपड़ा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अक्टूबर 2023 में आईएएस विजय दहिया को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब अदालत ने कानूनी प्रक्रियाओं के अभाव में उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed