फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   hyundai motors keen to set up new project in haryana.

हुंडई मोटर्स अत्याधुनिक तकनीक का नया प्रोजेक्ट लगाने की इच्छुक

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hyundai motors keen to set up new project in haryana.
चंडीगढ़। हुंडई मोटर्स इंडिया ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक का कोई नया प्रोजेक्ट हरियाणा में लगाने की इच्छा जाहिर की है। वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में कंपनी के प्रबंध निदेशक सियोन सियोब किम ने मुलाकात की। उन्होंने कंपनी के गुरुग्राम में नवस्थापित इंडिया हेडक्वार्टर का उद्घाटन करने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कंपनी के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे में समय दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ‘हुंडई मोटर्स इंडिया’ कंपनी भविष्य में जो भी निवेश करेगी, उसमें भूमि व अन्य औपचारिकताओं के लिए सरकार नियमानुसार हर संभव सहयोग देगी। विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी समय-समय पर संपर्क बनाए रखेंगे। अगर कंपनी को कौशलयुक्त युवाओं की आवश्यकता होगी तो वह भी प्रदेश से ही पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान किम प्रदेश में उद्योगों को दी जा रही सहूलियतों से काफी प्रभावित हुए और भविष्य में और अधिक निवेश करने की सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने किम को बताया कि हरियाणा औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता हुआ प्रदेश है। हरियाणा में उद्योग स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है, जिस पर सभी तरह की मंजूरी बेहद आसानी से मिल जाती हैं। यह खुशी की बात है कि हरियाणा के इस सिंगल विंडो सिस्टम को भारत में सबसे अच्छा माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत ईज ऑफ डुइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed