फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hypnotize person and withdraw Rs 48,250 from ATM

व्यक्ति को सम्मोहित कर एटीएम से निकाले 48,250 रुपये

Wed, 12 Feb 2020 09:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hypnotize person and withdraw Rs 48,250 from ATM
पंचकूला। मोरनी निवासी एक व्यक्ति को सम्मोहित कर एक व्यक्ति ने पहले उनका बैग चोरी किया। फिर उनके बैग के अंदर मौजूद एटीएम कार्ड से उनके बैंक खाते से 48,250 रुपये भी निकाल लिए। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। मोरनी निवासी शिकायतकर्ता चत्तर सिंह ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 14 जनवरी को वह पंचकूला कोर्ट आए थे। वहां से सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड के लिए पैदल निकले। तो सेक्टर-5,6,2 व 1 के चौक के समीप पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति मिला। वह उनसे बातचीत करने लगा और कुछ ही देर में वह बेसुध हो गए। तभी आरोपी उनका बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

बैग में एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज मौजूद थे। कुछ देर होश आने पर उन्होंने बैग को गायब पाया फिर वह अपने घर चले गए लेकिन कुछ दिन बाद उनके मोबाइल नंबर पर उनके बैंक खाते से 48,250 रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ तब जाकर उन्हें उनके एटीएम के जरिए बैंक खाते से रकम निकाले जाने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed