फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband set an example by donating his wife organs, kidney donation

जज्बे को सलामः पत्नी का अंगदान कराकर पति ने पेश की मिसाल, एक शख्स को मिली नई जिंदगी

Wed, 18 Mar 2020 01:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 18 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Husband set an example by donating his wife organs, kidney donation
फाइल फोटो
मेरी पत्नी तो अब दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसके अंगदान से किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी मिल सकती है। उसका अंगदान कराना उसके लिए मेरा सबसे बड़ा तोहफा होगा, क्योंकि जीते जी उसने हमेशा दूसरों की खुशी चाही है। यह कहना है मनीमाजरा निवासी धर्मपाल का, जिनकी पत्नी रेखा (50) की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद अंगदान कराना गया। रेखा से मिली किडनी एक मरीज को ट्रांसप्लांट की गई है।
विज्ञापन


और हंसती-खेलती जिंदगी हो गई तबाह
धर्मपाल अपनी पत्नी रेखा के साथ 11 मार्च की सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। उस दौरान एक तेज कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें धर्मपाल को तो मामूली चोट आई, लेकिन रेखा गंभीर रूप से घायल हो गईं। रेखा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति बिगड़ने पर 12 मार्च को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में कार्डियक अरेस्ट से 14 मार्च को रेखा की मौत हो गई। धर्मपाल ने रेखा के अंगदान की इच्छा जाहिर की, जिसे पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन


‘कार्डियक अरेस्ट में मृतक का अंगदान कराना बहुत कठिन’
पीजीआई रोटो के ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर नवदीप बंसल ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के मामले में मृतक का अंगदान कराना बहुत कठिन होता है। इसमें धीरे-धीरे अंग खराब होने लगते हैं। लेकिन धर्मपाल की इच्छा का सम्मान करते हुए अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई। सिर्फ किडनी का ही अंगदान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें से भी एक किडनी ही उपयोग योग्य पाई गई, जिसे एक रीनल फैल्योर के मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया है। रीनल फैल्योर डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के मामले में अंगदान का यह पीजीआई में 15वां मामला है। आमतौर पर ऐसे मामले में हम अंगदान कराने से मना कर देते हैं, लेकिन मृतका के पति के जज्बे को देखकर हमने रिस्क लिया और एक किडनी का दान कराने में सफल हुए।


रिश्तेदारों से मिली सीख : धर्मपाल
धर्मपाल ने बताया कि उसके रिश्तेदार अंगदान को लेकर काफी जागरूक हैं। उनसे मिली सीख से ही मैंने अपनी पत्नी का अंगदान कराने का निर्णय लिया है। मेरा मानना है कि जाने वाले के दु:ख में सब कुछ भूलने से बेहतर है कि उसकी याद में कुछ ऐसा किया जाए जिसे लोग हमेशा याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed