{"_id":"6669aafdfc9bd2a21b0ef97b","slug":"husband-ill-since-last-one-year-more-income-shown-in-ppp-not-getting-benefit-of-the-scheme-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-8607-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक साल से पति बीमार, पीपीपी में दिखाई अधिक आय, नहीं मिल रहा योजना का लाभ\nसमाधान शिविर में डीसी ने मामले को वेरिफाई करवाकर करवाया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक साल से पति बीमार, पीपीपी में दिखाई अधिक आय, नहीं मिल रहा योजना का लाभ समाधान शिविर में डीसी ने मामले को वेरिफाई करवाकर करवाया दुरुस्त
विज्ञापन
एक साल से घर रह रहे बीमार पति, पीपीपी में इनकम दिखाई, उपायुक्त ने वेरिफाई करवाकर दुरुस्त करवाया
बुधवार को समाधान शिविर में 17 शिकायतें आई, कई शिकायतों का किया निपटानमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में पहुंची एक महिला ने बताया कि एक साल से उनके पति घर पर बीमार पड़े हैं। लेकिन कोई भी आय न होने के बावजूद पीपीपी में परिवार की काफी अधिक आय दिखाई गई है। डीसी ने समस्या को समझा और उसे वेरिफाई करवाकर दुरुस्त करवाया। बुधवार को समाधान शिविर अध्यक्षता डीसी डॉ. यश गर्ग ने की। शिविर में 17 शिकायतें आईं, जिनमें से कई का समाधान कर दिया गया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का तय समय पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सरकार की ओर से लगाए गए शिविरों का जिले के लोगों को भरपूर लाभ मिल सके और उनको दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाली शिकायतों का जल्दी निपटारा करना चाहिए। यदि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं तो शिविर में शिकायत होगी ही नहीं।
पॉलिसी के तहत हटाए जाएंगे तार
डा. यश गर्ग ने शिविर में बिजली विभाग से संबंधित शिकायत पर शिकायतकर्ता को बताया कि 11000 वोल्ट के तार हटाने का सरकार की ओर से जो प्रावधान किया गया है, उसके तहत लाइन को हटाया जाएगा। इसके लिए जो योजना होगी उसको अमल में लाया जाएगा, नहीं तोोसंबंधित घरों को लाइन हटवाने की एवज में जो खर्च बनता है, वह विभाग के पास जमा करवाना होगा। मौली गांव निवासी गुलाब सिंह ने सहमति जताते हुए खर्च विभाग के पास जमा करवाना स्वीकार किया। वहीं शिविर में एक महिला ने शिकायत में पुलिस जांच से असंतुष्टि जताई। उपायुक्त ने महिला को आश्वासन दिया कि वह खुद मामले को जांचेंगे और किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
पीपीपी की रही ज्यादा शिकायतें
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), बीपीएल राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड से संबंधित 11 शिकायतें आईं। महिला सुमन बाला ने शिविर में बताया कि पति बीमार है, जो पिछले 1 साल से कोई काम नहीं कर रहे। फिर भी उनकी परिवार पहचान पत्र में आय बहुत ज्यादा दिखाई गई है। आय ज्यादा होने के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। शिविर में सुमन बाला की शिकायत पर परिवार की आय ठीक की गई, जिनका बीपीएल कार्ड भी बना हुआ पाया। साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को उपायुक्त ने निर्देश दिए। परिवार पहचान पत्र की शिकायत को लेकर दूसरे शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार इनकम कम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। ऑनलाइन आवेदन भी किया है, पर कई महीने बीतने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों हैं। शिविर के दौरान संबंधित व्यक्ति के ऑनलाइन आवेदन को स्वीकृति देते हुए इनकम मौके पर दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
रोज लगेगा 2 घंटे शिविर
डीसी ने बताया कि अब लघु सचिवालय के सभागार में सभी कार्य दिवस में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वह अपनी समस्याएं समाधान शिविर में लेकर आएं, ताकि वहां मौजूद अधिकारी उन समस्याओं का जल्द समाधान कर सकें। इस मौके पर एडीसी सचिन गुप्ता, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व आधिकारी डा. कुलदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।