{"_id":"6a7a33a9b12189050e0a5e7a","slug":"hundreds-of-farmers-laborers-and-employees-courted-arrest-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1010-139841-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में सैकड़ों किसान-मजदूरों और कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में सैकड़ों किसान-मजदूरों और कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
माजरी चौक पर सभा के बाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी
निजीकरण रोकने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
चार श्रम संहिताओं, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को पंचकूला में सैकड़ों किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। माजरी चौक पर सभा के बाद प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, भवन निर्माण मजदूर, सर्व कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ और विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य शामिल रहे।
माजरी चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता सीटू की जिला प्रधान रमा, किसान नेता गुरपयार और इंटक नेता बलवान पुनिया ने की। मंच संचालन लच्छी राम ने किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से खेती-किसानी और मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने हरियाणा के सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।
चार श्रम संहिताओं का विरोध
सीटू जिला सचिव लच्छी राम ने कहा कि मजदूरों पर चार श्रम संहिताएं थोपने, न्यूनतम वेतन नहीं देने और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था कमजोर करने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने और योजना कर्मियों को पक्का करने की मांग की। सभा के बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।