{"_id":"62f55e6dd097771c093784b7","slug":"hundred-new-corona-patients-found-292-active-pkl-office-news-pkl4593097110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सौ नए मरीज मिले, सक्रिय 292 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सौ नए मरीज मिले, सक्रिय 292 हुए
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को सौ नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें जिले के 78 मरीज हैं, जबकि 22 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 292 पहुंच गई है। 15 मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 277 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 617 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 47569 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 46859 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 654588 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।