{"_id":"66848d921e3d3ab8b1013f45","slug":"humidity-troubled-after-two-hours-of-rain-panchkula-news-c-87-1-pan1001-113461-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो घंटे की बारिश के बाद उमस ने परेशान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो घंटे की बारिश के बाद उमस ने परेशान किया
विज्ञापन
पंचकूला। भीषण उमस के बाद मंगलवार की सुबह करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। सुबह 8 बजे हवा के साथ हल्की बारिश की शुरुआत हुई। करीब आधा घंटा बाद 8.30 से 10.30 बजे तक तेज तक बारिश हुई। इस दौरान शहर के चौक चौराहों व अंदरूनी सड़कों पर पानी भर गया। सेक्टर-20 सोसाइटियों के बाहर और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हुई। सेक्टर-6 गीता चौक, सेक्टर-16 महाराजा अग्रसेन चौक, सेक्टर-10 तवा चौक सहित अन्य चौराहों पर पानी का जमावड़ा सुबह 10.30 बजे तक रहा। इस दौरान सभी चौक व चौराहों पर ट्रैफिक काफी धीमा रहा। तेज बारिश के कारण कहीं भी जान-माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। बारिश के दौरान बेलाविस्टा से माजरी चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बार बाद लोगों को उमस ने परेशान किया।
पहली मानसून में खुली पोल
पंचकूला। बारिश होते ही सेक्टर-20 की सोसायटियों के सामने की सड़क तालाब में तब्दील होने लगी। सोसायटियों के सामने की सड़क पर करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया। सड़क पर ज्यादा पानी जमा होने के कारण दोपहिया वाहन जगह-जगह रुक गए। जिन-जिन सोसाइटियों का लेवल सड़क से नीचे था, वहां भी पानी घुस गया। सेक्टर-20 आरडब्ल्यू के प्रधान योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि मानसून की पहली बारिश ने सेक्टर 20 की पोल खोल दी। रोड गलियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। अगर जल्द ही नगर निगम ने रोड गलियों की सफाई नहीं करवाई तो आने वाले दिनों में तेज बरसात के चलते सोसायटियों के भीतर पानी भर जाएगा। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए डालने के लिए सड़कों पर कई महीनों से पाइपें पड़ी हुई हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अबतक पाइप बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया है। यह पाइप लाइन जीएच-22 से जीएच-105 तक पाइप लाइन बिछाने की प्लानिंग थी।