फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Human Rights Commission took cognizance of Ranjita Mehta's complaint

रंजीता मेहता की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 17 Sep 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission took cognizance of Ranjita Mehta's complaint
पंचकूला। कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता से कोरोना के इलाज के दौरान वसूले अधिक बिल पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मेहता को आयोग ने उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीता मेहता हाल ही में कोरोना पॉजिटिव आने पर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती हुई थीं। यहां से उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-23 स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वह 29 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जबकि एक सितंबर को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रंजीता मेहता के पति अभि मेहता का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने तीन दिन का 97 हजार रुपये बिल बना दिया। इसमें कई चार्ज अधिक वसूले गए। बता दें कि रंजीता मेहता ने मानवाधिकार आयोग के अलावा गृहमंत्री अनिल विज, स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा और सिविल सर्जन पंचकूला को भी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही हाल में रखे थे 25 मरीज
रंजीता मेहता का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मामलों के इलाज के लिए हर तरह के चार्ज फिक्स होने चाहिए। एक हाल में 25 मरीजों को रखकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह बेड का किराया लेकर अस्पताल रोजाना एक हाल से ही ढाई लाख रुपये महीना कमा रहा है। आरोप है कि इन सभी 25 मरीजों के लिए हाल के साथ एक ही शौचालय है, जिसकी चिटकनी तक नहीं लगती थी। इसमें दरवाजे के साथ कुर्सी लगाकर बंद करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed