फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removes 62 slums in Sector-14

एचएसवीपी ने सेक्टर-14 में 62 झुग्गियां हटाईं

Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
HSVP removes 62 slums in Sector-14
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को सेक्टर-14 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी बनाकर रह रहे लोगों को हटा दिया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन किसी की एक नहीं चली और टीम ने जेसीबी मशीन के सहारे झुग्गियां तोड़ दीं। इस स्थान पर विभागीय टीम ने चौथी बार करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण को हटाया है।
विज्ञापन

एचएसवीपी की संपदा अधिकारी ममता शर्मा का कहना है कि झुग्गी-झोपड़ी वाले अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सेक्टर-14 में जहां झुग्गियों को तोड़ा गया। वहीं, अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सेक्टर-7 और सेक्टर-9 में शोरूम के बरामदे में सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि टीम लगातार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed