{"_id":"64a32f1e24ec8054aa00da71","slug":"hsvp-removed-slums-in-mdc-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-1846-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमडीसी में एचएसवीपी ने हटाईं झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमडीसी में एचएसवीपी ने हटाईं झुग्गियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को एमडीसी सेक्टर-5 में झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान आसपास लगी फल और सब्जियों की रेहड़ियों को भी हटाया गया। इंफोर्समेंट टीम के सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि संपदा अधिकारी मानव मलिक के निर्देश पर शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण और झुग्गियों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत सोमवार को टीम एमडीसी सेक्टर-5 में शोरूम के बैक साइड पहुंची। वहां कुछ लोगों ने झुग्गियां बनाई हुई थीं। टीम ने झुग्गियों को हटा दिया और झुग्गियां बनाने में प्रयोग की गई तिरपाल और बल्लियों को कब्जे में ले लिया। साथ ही झुग्गी लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा से झुग्गियां लगाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।