फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removed encroachment from Ghaggar cross sectors

Panchkula News: एचएसवीपी ने घग्गर पार सेक्टरों से हटाया अतिक्रमण

Sat, 20 May 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
HSVP removed encroachment from Ghaggar cross sectors
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को शहर के घग्गर पार स्थित सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी की सहायता से घरों के साथ जाली और ग्रिल लगाकर किए गए अतिक्रमण को उखाड़ फेंका। वहीं लोगों को चेतावनी दी है कि बाकी बचे लोग भी अपने आप ही घरों के आस-पास से अतिक्रमण हटा लें। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इसमें शहर में फैले अतिक्रमण का विरोध जताया गया था।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर ने बताया कि शहरवासियों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए यह याचिका दाखिल की गई थी। इस पर हाई कोर्ट ने एचएसवीपी को ये आदेश दिए थे कि अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए। इसी के तहत शुक्रवार को एचएसवीपी की टीम जेई जयबीर सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-23, 25 और 26 में पहुंची। वहां लगाई गई ग्रिल और जाली को उन्होंने उखाड़ दिया। इसके अलावा सेक्टर-5 में झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई भी टीम ने की। इस अवसर पर इंफोर्समेंट टीम के सुपरवाइजर मान सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed