{"_id":"6499f31beeb9b8f37c02eda9","slug":"hsvp-eo-recommends-action-against-officers-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-1599-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचएसवीपी ईओ से की अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचएसवीपी ईओ से की अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति केसी भारद्वाज ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सीएम विंडो पर विभिन्न विभागों से संबंधित 18 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें एचएसवीपी से जुड़ी तीन शिकायतें थी। इन पर सुनवाई के लिए शिकायतकर्ता तो पहुंच गए, मगर एचएसवीपी से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। केसी भारद्वाज ने इस बारे में एचएसीवीपी के ईओ को शिकायत भेजकर जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
सुनवाई के दौरान केसी भारद्वाज ने अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत एक्शन टेकन रिपोर्ट में दिए तथ्यों एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि उपरांत सिंचाई विभाग हरियाणा की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2, एचएसएमआईटीसी की 2, जिला मंडी बोर्ड इंफोर्समेंट अधिकारी की 1 और महिला डेवलपमेंट कारपोरेशन की 1 शिकायतों का समाधान एवं निवारण किया गया। इसके साथ ही फायर आपातकालीन विभाग की 1, एचएसएमआईटीसी की 1, नगर निगम की 1, निदेशक चिकित्सा शिक्षा हरियाणा की 1, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी पंचकूला की 1, लेबर कमिश्नर हरियाणा की 2, और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 3 लंबित शिकायतों बारे विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे 17 जुलाई को शिकायतों में वर्णित बिंदुओं के बारे में तथ्यों के आधार पर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
एचएसवीपी से जुड़ी तीन शिकायतों की सुनवाई की जानी थी। मगर एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर प्राधिकरण के ईओ को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। - केसी भारद्वाज, सदस्य, सीएम विंडो निगरानी समिति