{"_id":"68f2b23634bcbc482100073a","slug":"hsvp-employees-union-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-to-the-chief-administrator-panchkula-news-c-87-1-pan1009-128345-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन, मुख्य प्रशासक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन, मुख्य प्रशासक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन की सर्कल कमेटी ने शुक्रवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर पंचकूला सर्कल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता के माध्यम से मुख्य प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सर्कल प्रधान रमेश चंद ने सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय प्रधान कृष्ण धीमान ने कहा कि प्रदेशभर में सभी सर्कलों में एकसाथ ज्ञापन दिए गए हैं। यूनियन कई महीनों से कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलनरत है, पर विभाग ने कुछ ही मुद्दों का आंशिक समाधान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के निरंतर संघर्ष से अब विभागीय कार्यों की फाइलें तेजी से निपटाई जा रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान अधीक्षक अभियंता पवन कुमार वर्मा कर्मचारियों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
प्रमुख मांगें:
सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों को बोनस दिया जाए, एचकेआरएन कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए और उन्हें नौकरी से न हटाया जाए। नियमित कर्मचारियों का वेतन कोर्ट आदेशानुसार एट पार किया जाए, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं और लंबित पदोन्नतियां तत्काल की जाएं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो 6 नवंबर को पूरे हरियाणा के एचएसवीपी कर्मचारी पंचकूला मुख्यालय का घेराव करेंगे।