फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP Employees Union announced agitation

Panchkula News: एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने किया आंदोलन का एलान

Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
HSVP Employees Union announced agitation
पंचकूला। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन ने राज्य प्रधान कृष्ण धीमान की अध्यक्षता में पानी की टंकी सेक्टर- 8 पंचकूला में सर्कल प्रधान, सचिव व राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन के राज्य चेयरमैन राय सिंह, राज्य प्रधान कृष्ण धीमान ने बताया कि 26 दिसंबर 2024 को मुख्य प्रशासक से यूनियन के शिष्टमंडल की 16 सूत्रीय मांग पत्र पर बात हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन समाधान तो दूर मीटिंग की प्रोसेसिंग ही ढाई माह बाद जारी की गई। फैसलों को सही ढंग से प्रोसिडिंग में नहीं दर्शाया गया। उल्टा संगठन से बात किए बिना ही नगर निगम, नगर पालिका व पब्लिक हेल्थ में कर्मचारियों को भेजने व बिना सेवा शर्त क्लियर करे हाउसिंग बोर्ड विभाग को कर्मचारियों सहित एचएसवीपी विभाग में समायोजित करने का फैसला लिया जा रहा है, इसे सहन नहीं किया जाएगा। राज्य कार्यालय सचिव रामचंद्र बिड़लान ने बताया कि प्रदेश में एचकेआरएनएल के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी न देने पर आंदोलन का फैसला लिया गया है। इसके पहले चरण में प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में दोपहर भोजन अवकाश के समय गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया गया। दूसरे चरण में सभी सर्कल कार्यालयों पर 17 अप्रैल 2025 को प्रदर्शन कर मुख्य प्रशासक के नाम ज्ञापन साैंपे जाएंगे। फिर भी बातचीत से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो मुख्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा। मीटिंग को रमेश चंद, सुरेंद्र माणक्य इत्यादि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed