फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP constructs 40 in demolished half-acre area from JCB

एचएसवीपी ने जेसीबी से ढहाए आधे एकड़ क्षेत्र में 40 निर्माण

Wed, 03 Feb 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
HSVP constructs 40 in demolished half-acre area from JCB
एचएसवीपी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद एक महिला अपना सामान को ढूंढती हुई। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सरकारी जमीन के अतिक्रमण को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गंभीर हो गया है। विभाग के संपदा अधिकारी अनिल दून के आदेश पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने यहां कई सालों से अवैध रूप से काबिज लोगों को हटा दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम को लोगों के रोष का सामना भी करना पड़ा, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

टीम ने आधा एकड़ जमीन से करीब 40 कच्चे और अन्य निर्माण हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है। अवैध कब्जे को हटाने के लिए टीम को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। अधिकारियों ने कार्रवाई के साथ चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने दोबारा से काबिज होने की कोशिश की तो उन पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ राजेश खुराना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर जेई दर्शन, सुपरवाइजर मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने संपदा अधिकारी अनिल दून को शहर में होने वाले अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। वहीं, शहरवासी भी लगातार अतिक्रमण की शिकायत कर रहे हैं। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने एमडीसी में कार्रवाई कर आधा एकड़ जमीन खाली करवा दी। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर लोग कच्चे निर्माण बनाकर कई साल से काबिज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें खाली करने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन वह नहीं हटे। जिसके चलते मंगलवार को संपदा अधिकारी अनिल दून के आदेश पर जेसीबी की मदद से 40 कच्चे निर्माण को तोड़कर जमीन को खाली करवाया। इसी के साथ अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में शिकायत दी जाएगी। एसडीओ खुराना ने बताया कि शहर में हुए अतिक्रमण की लिस्ट तैयार कर ली गई है। अब हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई कर कब्जामुक्त करवाया जाएगा।

एमडीसी सेक्टर-5 में एचएसवीपी की जेसीबी अतिक्रमण को हटाती हुई।

एमडीसी सेक्टर-5 में एचएसवीपी की जेसीबी अतिक्रमण को हटाती हुई।- फोटो : PKL OFFICE

एमडीसी सेक्टर-5 में लोग अपने सामान को उठाकर लेकर जाते हुए।

एमडीसी सेक्टर-5 में लोग अपने सामान को उठाकर लेकर जाते हुए।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed