फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSSC will recruit Universities Group C, D staff

एचएसएससी करेगा विश्वविद्यालयों की ग्रुप सी, डी की भर्ती

Fri, 26 Mar 2021 09:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
HSSC will recruit Universities Group C, D staff
चंडीगढ़। हरियाणा के विश्वविद्यालय अब ग्रुप सी और डी की भर्ती अपने स्तर पर नहीं करेंगे। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) से ये भर्तियां कराने का निर्णय लिया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराकर सरकार इन पदों को भरेगी। यह प्रणाली शुरू करने के लिए सीएम मनोहर लाल ने जनवरी महीने में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की थी। इसमें कुलपतियों ने हामी भरी है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग व कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिवों को अपने विभागों के तहत आने वाले विश्वविद्यालयों में इस फैसले को लागू कराना होगा। मुख्य सचिव कार्यालय के अनुसार 13 जनवरी को राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें कुलपतियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि गैर शैक्षणिक पद उप एवं सहायक पंजीयक, वित्त अधिकारी, डीपीई, लाइब्रेरियन, उप एवं सहायक लाइब्रेरियन इत्यादि के पद कर्मचारी चयन आयोग के जरिए भरे जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव कार्यालय ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को यह प्रणाली लागू करने के लिए अपने अधिनियमों में जरूरी संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि, बिना संशोधन इन भर्तियों को आयोग के दायरे में नहीं लाया जा सकता। विश्वविद्यालय स्वायत संस्थान हैं, इसलिए अधिनियम में बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed