{"_id":"6244b9a4c217a6373021a73d","slug":"hsiidc-to-auction-250-acres-in-april-pkl-office-news-pkl446186788","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 एकड़ एरिया में एचएसआईआईडीसी अप्रैल में करेगा नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 एकड़ एरिया में एचएसआईआईडीसी अप्रैल में करेगा नीलामी
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अप्रैल के अंत तक 250 एकड़ एरिया में 250 स्क्वेयर मीटर से लेकर ढाई एकड़ तक के प्लॉट की नीलामी करेगा। बरवाला में जनरल इंडस्ट्री के प्लॉट नीलामी करने के लिए एचएसआईआईडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता ने इजाजत दी है। यहां प्लॉट लेने के इच्छुक लोग आवेदन जमा करा सकेंगे। जनरल इंडस्ट्री के लिए लोगों को आवेदन जमा कराने के लिए एक माह का समय मिलेगा।
इसके बाद अप्रैल अंत में प्लॉट की नीलामी होगी। इसके मद्देनजर इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कें और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं जुटाने की कवायद भी तेज कर दी गई है। यहां बिजली का सब स्टेशन भी बनाया जाना है। बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे सड़के, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में एचएसआईआईडीसी ऑफिस के अधिकारियों ने फार्मा एंड लाइफ साइंस पार्क के लिए प्लॉट की हुई नीलामी में अच्छा रेट मिलने के बाद जनरल इंडस्ट्री के लिए रखे प्लॉट भी जल्द अलॉट करने का आग्रह किया था, इसे एचएसआईआईडीसी के एमडी ने मान लिया है। बरवाला में बनने वाले फार्मा एंड लाइफ साइंस पार्क के लिए एचएसआईआईडीसी ने 5-6 मार्च को प्लॉटों की नीलामी की थी। इस नीलामी में अधिकतम 24,993 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर तक प्लॉट बिका था और 1012.50 स्क्वेयर मीटर एरिया के 39 प्लॉट नीलामी के लिए रखे गए थे। एचएसआईआईडीसी को 19,993 से 24,993 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर का रेट मिला, यानि इस कैटेेगरी के प्लॉट 2.03 करोड़ से 2.53 करोड़ रुपये में बिके।
विज्ञापन
उस दौरान ई-ऑक्शन में 1800 स्क्वेयर मीटर के 17 प्लॉट ऑक्शन के लिए रखे गए थे। इसके लिए प्लॉट के 15,993 से 19,993 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर रेट मिले। ये प्लॉट 2.88 करोड़ से 3.60 करोड़ रुपये में बिके। इस ई-ऑक्शन में 1012.50 स्क्वेयर मीटर एरिया और 1800 स्क्वेयर मीटर एरिया के लिए रखे सभी 56 प्लॉट बिक गए थे। ऑक्शन में प्लॉट लेने वालों में बायो-मैक्स प्राइवेट लिमिटेड, एलना बायोटैक, येक्सोन बायोकेयर, शाइन प्रो, अल्ट्रा बायो लैब प्राइवेट लिमिटेड, एलिकेंटो ड्रग्स, मेसर्स जेनिक्योर लैब्स एंड मेसर्स विरीबस हेल्थ केयर, मेसर्स विंड केयर जैसी बड़ी फार्मा कंपनियां शामिल हैं। फार्मा एंड लाइफ साइंस पार्क के लिए पहले करीब 11,600 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर का रिजर्व प्राइस तय किया था। इसमें बाद में एनहांसमेंट के करीब 2800 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर भी जोड़ने से प्लॉट का रिजर्व प्राइस बढ़कर करीब 14,400 रुप प्रति स्क्वेयर मीटर तक पहुंच गया था।
अप्रैल के अंत में होगी नीलामी
हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अप्रैल के अंत तक 250 एकड़ एरिया में 250 स्क्वेयर मीटर से लेकर ढाई एकड़ तक के प्लॉट नीलाम करेगा। -रघुबीर सिंह, इस्टेट मैनेजर।