फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   How will the income be doubled when only ginger seeds are sent bad

आय कैसे होगी दोगुनी जब अदरक के बीज ही भेज दिया खराब

Tue, 07 Jun 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
How will the income be doubled when only ginger seeds are sent bad
मोरनी। किसानों की आय दोगुना करने के नाम पर अधिकारियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बागवानी विभाग द्वारा सब्सिडी के नाम पर इलाके के किसानों को दिए जाने वाले अदरक के बीच की गुणवत्ता को देखकर लगाया जा सकता है। भाजपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह काठी ने अदरक के बीज की गुणवत्ता को देखकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के प्रयासों को योजनाबद्ध तरीके से विफल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मंत्री से मुलाकात कर मिलीभगत के इस सारे खेल से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन

उनके साथ बागवानी केंद्र पहुंचे कुछ किसानों ने बताया कि अदरक का बीज बेहद घटिया क्वालिटी का दिया जा रहा है। इसको लगाने से किसानों को आर्थिक और मानसिक तौर पर भारी नुकसान उठाना पडे़गा। किसानों द्वारा अदरक की फसल को नगदी फसल के तौर पर देखा जाता है। अदरक की खेती को किसान पूरा साल मेहनत से पालता है फिर इस पर मेहनत कर आय को टकटकी लगाकर देखता है। कुछ किसान अदरक की खेती से होने वाली कमाई से अपने घर का मुख्य काम पूरा करते हैं। ऐसे में घटिया अदरक लगाने से उनको भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन

मिलीभगत कर सरकार को पहुंचा रहे नुकसान
उद्यान विभाग के अधिकारी कुछ चुनिंदा लोगों से मिलकर काम करते हैं। विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी आम लोगों की जगह नजदीकी लोगों को होती है जोकि किसान और अधिकारियों के बीच बिचौलिया का काम करते हैं। असली किसानों को आज तक योजनाओं के नाम पर सिर्फ लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 बोरी अदरक और 200 पहुंची हल्दी
हर साल क्षेत्र के किसानों के लिए बरसात से पहले सरकार द्वारा सब्सिडी पर कुछ फसलों जैसे अदरक, हल्दी और अन्य किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन इस बार घटिया किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध करवाया गया है। सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए ताकि किसानों की आय असल में दोगुनी हो सके।

अदरक का बीज भारतीय खाद वितरण निगम द्वारा खरीद कर भेजा गया है। अगर किसानों को कोई परेशानी आ रही है तो वह खुद बुधवार को दौरा कर समस्या का पता करेंगे और अधिकारियों को इसके बारे में लिखेंगे। - अशोक कौशिक, अधिकारी, जिला उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed