फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hova raises the issue against garbage tax, president says it's a robbery on the public's pocket

Panchkula News: गार्बेज टैक्स के खिलाफ होवा का बिगुल, अध्यक्ष बोले- ये जनता की जेब पर डाका

Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hova raises the issue against garbage tax, president says it's a robbery on the public's pocket
पंचकूला। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कभी गार्बेज कलेक्शन शुल्क वसूलने तो कभी माफ करने को लेकर चल रहे संशय पर शहर में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) सेक्टर-10 के अध्यक्ष भारत हितैषी ने निगम पर सीधा हमला बोलते हुए इसे जनता की जेब पर ‘आर्थिक डाका’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरासर अन्याय है क्योंकि निगम पूरे शहर से कचरा तक नहीं उठाता। सिर्फ 60 प्रतिशत घरों से ही निगम की एजेंसी कूड़ा उठाती है बाकी लोग निजी कचरा उठाने वालों को पैसे देते हैं। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि सेक्टर-20 और एमडीसी की सोसाइटियों में डोर टू डोर कूड़ा सेवा नाममात्र है। सभी सदस्यों ने मेयर से गार्बेज टैक्स की वसूली बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन बिलों में यह टैक्स जोड़ा जा चुका है उसे माफ किया जाए। अगर निगम ने जल्द कदम नहीं उठाया तो शहरवासी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और आंदोलन की गूंज पूरे पंचकूला में सुनाई देगी।
विज्ञापन



हितैषी ने उठाए सवाल, जब सेवा ही अधूरी है तो शुल्क किस बात का?
होवा के मुख्य संरक्षक एसके शर्मा ने याद दिलाया कि पहले भी गार्बेज टैक्स के नाम पर लोगों से पैसा वसूला गया था। बाद में जब यह टैक्स माफ हुआ तब तक ज्यादातर लोग भुगतान कर चुके थे। नगर निगम ने उन पैसों को एडजस्ट करने के बजाय चुप्पी साध ली। अब फिर से गुपचुप तरीके से बिल में गार्बेज टैक्स जोड़ दिया गया है। यह जनता को दोहरी मार देने जैसा है।
विज्ञापन

ठगने का हो रहा खुला खेल
होवा प्रधान बीएम कौशिक और संरक्षक हरीश साहनी ने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदों में गार्बेज टैक्स जोड़कर भेजा जा रहा है। यहां तक कि जिन्होंने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया है वे जब नगर निगम की वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां भी गार्बेज शुल्क दिख रहा है। यह लोगों को ठगने का खुला खेल है। निगम को पारदर्शिता रखनी चाहिए थी। चोरी-छिपे जेब काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को गुमराह करने का हक किसने दिया?

होवा वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, सचिव आर के शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, अमित गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने पहले दावा किया था कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन मुफ्त होगा। अब धीरे-धीरे गार्बेज टैक्स थोपकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधा वादाखिलाफी है। जब निगम खुद अपना वादा नहीं निभा सकता तो जनता को गुमराह करने का हक उसे किसने दिया?


जनता पर नया टैक्स लादना सरासर लूट
होवा सह सचिव शिव कुमार वर्मा, तरुण गौड़, भुवनेश लत्तावा, सलाहकार प्रोफेसर बी के गुप्ता, वी एस मनियम्म, अनिल ग्रोवर ने कहा कि नगर निगम बुनियादी सेवाएं तक ठीक से नहीं दे पा रहा, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके बावजूद जनता पर नया टैक्स लादना सरासर लूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed