फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hotel North Park sealed, sealed after giving two days to deposit tax of Rs 1.56 crore

Panchkula News: होटल नॉर्थ पार्क सील, 1.56 करोड़ का टैक्स जमा कराने के लिए दो दिन का समय देकर खोली सील

Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hotel North Park sealed, sealed after giving two days to deposit tax of Rs 1.56 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पंचकूला। प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम की टीम होटल नॉर्थ पार्क को सील करने पहुंची। जहां निगम कर्मचारियों ने पहले होटल को सील कर दिया। इसके बाद होटल संचालक द्वारा समय मांगने पर नगर निगम ने दो दिन का समय देकर सील खोल दी। यह जानकारी विभिन्न ब्रांचों के अधिकारियों की बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने दी। आयुक्त ने बताया कि होटल नॉर्थ पार्क का 1.56 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
आयुक्त ने कहा कि बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स जिनका 40 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, उन्हें और अन्य को भी निगम की तरफ से कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। और नोटिस मिलने के बावजूद भी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी सील होने के बाद भी यदि डिफॉल्टर्स ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो इनकी प्रॉपर्टी अटैच करके प्रॉपर्टी को सेल क्यों ना करनी पड़े तो वो भी निगम करेगा।
विज्ञापन


पीएम स्वनिधि की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी भड़के आयुक्त, निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों से पीएम स्वनिधि की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से पूछा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अभी सिर्फ 8711 रेहड़ी फड़ी वालों के लोन भरवाए गए हैं। जिस पर आयुक्त ने अब तक की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वे अगले एक हफ्ते में 9200 से अधिक लोन भरवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकी जल्द 10117 के टारगेट को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जो भी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रहा है, उस कर्मचारी के बारे में उन्हें लिख कर दें ताकि काम ना करने वाले कर्मचारी को नोटिस दिया जाए और टर्मिनेट किया जाए। इसके बाद अवैध विज्ञापन हटाने के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि वह निरंतर हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed