{"_id":"6652260aea5c6c873c026733","slug":"hot-water-coming-out-from-water-cooler-at-chandigarh-railway-station-panchkula-news-c-87-1-pan1004-112269-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर से निकल रहा गर्म पानी, यात्री परेशान
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर नहीं चल रहे, इस कारण यात्रियों को गर्म पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ रही है। स्टेशन पर जो वाटर कूलर लगे हैं उनके ऊपर शेड नहीं है। इस वजह से स्टेशन पर लगे वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। इसके अलावा स्टेशन पर कुछ वाटर कूलर खराब पड़े हैं। प्लेटफार्म नंबर-6 पर एक भी वाटर कूलर नहीं लगा है। प्लेटफॉर्म पर तीन पानी की टंकी हैं और टंकी में एक-एक टोंटी बंद पड़ी है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगे पंखे भी नहीं चल रहे। इस कारण स्टेशन पर आने वाले यात्री गर्मी से परेशान होते हैं।
दुकान से पानी खरीदने की मजबूरी
बिहार के यात्री जोगिंदर मिस्त्री ने बताया कि चंडीगढ़ से जालंधर जाना था। ट्रेन लेट चल रही है। चंडीगढ़ स्टेशन पर लगे वाटर कूलर में पानी गर्म आ रहा है। जिस कारण दुकान से पानी की बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ा।
बिना पंखों के गर्मी में करते ट्रेन का इंतजार
रुड़की के यात्री रिजवान ने कहा कि चंडीगढ़ से दवा लेकर अपने घर रुड़की जा रहा था। स्टेशन पर पंखे नहीं लगे हैं। भीषण गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।