फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hospitals should not remain mere buildings; make them fully operational: High Court

अस्पताल केवल भवन बनकर न रह जाएं, पूरी तरह चालू करें : हाईकोर्ट

Wed, 26 Aug 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hospitals should not remain mere buildings; make them fully operational: High Court
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्यों में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतें तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है। इन संस्थानों को पूरी तरह कार्यशील बनाने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति जरूरी है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नागरिकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को जल्द कार्यशील बनाने को कहा। दोनों राज्यों से मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्योरा भी मांगा गया है। पंजाब सरकार ने बताया कि मोगा, रोपड़ और मालेरकोटला में गहन चिकित्सा इकाइयां करीब दो सप्ताह में शुरू होंगी। फिरोजपुर में विशेष चिकित्सा खंड छह सप्ताह में चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पंजाब के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव को गहन चिकित्सा इकाइयों के संचालन की स्थिति रखने का निर्देश दिया। हरियाणा के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव को भी जिला अस्पतालों की सुविधाओं पर हलफनामा दाखिल करने का आदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुकी हुई स्वास्थ्य परियोजनाएं :

अदालत के संज्ञान में आया कि कुछ स्वास्थ्य परियोजनाओं का निर्माण पूर्व आदेशों से प्रभावित हुआ है। पेड़ों को हटाने की अनुमति न मिलने से कई स्थानों पर निर्माण कार्य रुका है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर ऐसे सभी मामलों की पूरी जानकारी मांगी है। इससे अदालत रुकी परियोजनाओं और उन्हें पूरा करने के कदमों की समीक्षा कर सकेगी। अदालत ने कहा कि सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाएं अब आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed