{"_id":"65b2d8c80fed2b05a90af636","slug":"hopes-of-aap-congress-alliance-remain-intact-in-punjab-pathak-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-338038-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदें बरकरारः पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में आप-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदें बरकरारः पाठक
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की संभावनाओं को समाप्त मान लिए जाने के एक दिन बाद ही वीरवार को आप की ओर से कहा गया है कि गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बयान दिए जाने के बाद मान लिया गया था कि पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन या सीट-शेयरिंग पर समझौता विफल हो गया है, लेकिन आप के सीनियर नेता व सांसद संदीप पाठक ने वीरवार को मुख्यमंत्री मान का बयान पलटते हुए कहा कि पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन के मुद्दे पर कोई एकतरफा फैसला नहीं लिया है और इस बारे में अंतिम फैसला इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग कमेटी द्वारा लिया जाएगा।
संदीप पाठक ने स्पष्ट किया कि पार्टी की पंजाब यूनिट लंबे समय से अकेले चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करती रही है। उधर पंजाब कांग्रेस में भी अकेले चुनाव लडने को लेकर धड़ेबंदी है। कई नेता आप के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने की अपनी राय कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश यूनिट की अपनी अपेक्षाएं हैं और वे अपनी अपेक्षाओं को प्रमुखता दे रहे हैं। फिर भी, गठबंधन और सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला कोऑर्डिनेशन कमेटी और सीट शेयरिंग कमेटी द्वारा ही लिया जाना है। पाठक ने कहा कि जो भी अंतिम फैसला होगा, उसके लिए अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि पंजाब में सीट शेयरिंग को लेकर थोड़ा समय लग रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उनका बयान था- पंजाब हीरो हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी 13-0 से इस लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी। इससे पहले भी सीएम मान पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं।