{"_id":"677a3752b3544276e60b9da6","slug":"hookah-was-being-served-in-a-club-in-panchkula-police-raided-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में पुलिस की रेड: क्लब में परोसा जा रहा था हुक्का, उड़ाए जा रहे थे धुएं के छल्ले, संचालक के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में पुलिस की रेड: क्लब में परोसा जा रहा था हुक्का, उड़ाए जा रहे थे धुएं के छल्ले, संचालक के खिलाफ केस
Sun, 05 Jan 2025 01:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:10 PM IST
सार
पंचकूला में हुक्का परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बावजूद इसके नियमों को ताक पर रखकर क्लबों में हुक्का बार चलाया जा रहा है। सेक्टर-5 स्थित एक क्लब में पुलिस ने रेड कर अवैध हुक्का परोसे जाने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
क्लब में पुलिस रेड।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के क्लबों में हुक्के की खूब गुड़गुड़ हो रही है और धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला में भी हुक्का परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बाजवूद क्लबों में नियमों की अनदेखी करते हुए युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा है। पंचकूला के सेक्टर-5 द एस्केप क्लब बार में अवैध तौर पर हुक्का परोसने का मामला सामने आया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्बल में रेड की। छापेमारी कर मौके से तीन हुक्के बरामद किए गए हैं। पंचकूला के सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामले को लेकर क्लब के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन हुक्के, तीन चिलम, तीन पाइप और फ्लैवर तंबाकू बरामद किए हैं। इस बारे पूछताछ करने पर क्लब के कर्मचारी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। इसके बाद थाना सेक्टर-5 में क्लब संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि इससे पहले पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने क्लब में रेड कर क्लब में हुक्का परोसते हुए पकड़ा था। पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 स्थित वेगास क्लब में अवैध तौर पर हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस पर पीएसआई गुरपाल सिंह ने टीम के साथ मौके पर पर पहुंचकर छापा मारा। जिस दौरान पुलिस को दो लोगों को हुक्का परोसते तुरंत काबू किया था।