फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda surrounded the government on rising inflation and unemployment

Haryana News: रैली में भीड़ जुटा हाईकमान के सामने हुड्डा ने पेश की ताकत, केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा

Mon, 05 Sep 2022 02:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 02:01 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खासकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जय जवान और जय किसान के नाम से जाना जाता है, लेकिन आज प्रदेश में किसान और जवान दोनों ही परेशान हैं।

विज्ञापन
Hooda surrounded the government on rising inflation and unemployment
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भीड़ जुटाकर हाईकमान को अपनी ताकत दिखाई।

विज्ञापन


हाईकमान की ओर से हरियाणा में हुड्डा को फ्री हैंड देने के बाद यह उनके लिए चुनौती के समान थी। हरियाणा से भारी संख्या में पहुंची भीड़ ने हुड्डा को हाईकमान के सामने और मजबूती से पेश किया है। रैली में हरियाणा से आए जनसमूह से उत्साहित हुड्डा ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि आज हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। खुद सरकार के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। ईंधन के दामों से लेकर खाने-पीने तक के सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता महंगाई और बेरोजगारी की आग में झुलस रही है, जबकि सरकार ने दोनों ही मामलों में चुप्पी साध रखी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान से उठी जनता की आवाज पूरे देश में गूंजेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनता के बीच नई ऊर्जा का संचार करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जनता के सामने कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जनता को महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा कांग्रेस ही दिला सकती है। हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के चलते लगातार गैस, पेट्रोल, डीजल समेत खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार को आम जनता व गरीब जनता की बजाए उद्योगपति घरानों की चिंता है।

हरियाणा में किसान और जवान दोनों परेशान
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खासकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को जय जवान और जय किसान के नाम से जाना जाता है, लेकिन आज प्रदेश में किसान और जवान दोनों ही परेशान हैं।

किसानों को खाद नहीं मिलती है, मिलती है तो ब्लैक में, किसान की आमदनी घटती जा रही है और सरकार केवल दावे करने में लगी है। इसी प्रकार के हालात युवाओं के साथ हैं।


हरियाणा के युवा सेना में भर्ती होते थे लेकिन सरकार ने यहां भी अग्निपथ योजना शुरू कर दी। चार साल नौकरी के बाद युवा क्या करेगा, इसके लिए सरकार ने कोई योजना तैयार नहीं की। हरियाणा में बेरोजगारी का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि एक चपरासी के पद के लिए हजारों में आवेदन आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed