Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BS Hooda close friend opened front against JP in Adampur by-election

आदमपुर उपचुनाव: हुड्डा के करीबी ने ही खोला जेपी के खिलाफ मोर्चा, बीर सिंह दलाल ने बजा दिया विरोध का बिगुल

Wed, 19 Oct 2022 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 02:39 AM IST
सार

बीर सिंह दलाल ने कहा कि वह हर विधानसभा चुनाव में हुड्डा का आदेश मानते आए। उन्हें इस बार टिकट की पूरी उम्मीद थी। भूपेंद्र हुड्डा ने पहले संपत सिंह, जेपी का साथ देने के लिए कहा और उन्होंने दिया। 2014 में आदमपुर हलके की टिकट पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के खाते में जाने की बात कही, तब भी वह शांत रहे।

विज्ञापन
BS Hooda close friend opened front against JP in Adampur by-election
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा का आदमपुर उपचुनाव कांग्रेस के साथ ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती बनता जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार जेपी (जयप्रकाश) की मुश्किलें विरोधियों के साथ-साथ हुड्डा के करीबी भी बढ़ा रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ कांग्रेसी बीर सिंह दलाल ने मंगलवार को औपचारिक तौर पर कांग्रेस के विरोध का बिगुल बजा दिया। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की पंचायत कर जेपी को वोट न देने की अपील की।

विज्ञापन


18 साल से हुड्डा का साथ देते आ रहे दलाल ने इस बार के उपचुनाव में बगावती तेवर अख्तियार किए हैं। वह आदमपुर हलके के ही कांग्रेस नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे लेकिन न तो उन्हें टिकट मिली न ही किसी और स्थानीय नेता हासिल कर पाया। इससे खफा होकर कुरड़ा राम इनेलो में चले गए और अब बीर सिंह दलाल जेपी का खुला विरोध करेंगे। सूत्रों के अनुसार दलाल समर्थक आप के साथ जा सकते हैं। आप के बड़े नेताओं ने उनसे संपर्क भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, कुरड़ा राम और इनेलो के वरिष्ठ नेता भी उनसे समर्थन मांग रहे हैं। मंगलवार को हुई पंचायत में दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी किया। उन्होंने हलके के अधिकांश गांवों से 36 बिरादरी के लोग जुटाए थे, जो कांग्रेस के लिए चिंता का सबब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीर सिंह दलाल ने कहा कि वह हर विधानसभा चुनाव में हुड्डा का आदेश मानते आए। उन्हें इस बार टिकट की पूरी उम्मीद थी। भूपेंद्र हुड्डा ने पहले संपत सिंह, जेपी का साथ देने के लिए कहा और उन्होंने दिया। 2014 में आदमपुर हलके की टिकट पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के खाते में जाने की बात कही, तब भी वह शांत रहे।


2016 में कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में आने से 2019 में फिर उन्हें मौका नहीं मिला। अब कुलदीप के भाजपा में जाने से उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी सही प्रत्याशी चुनेगी, लेकिन इस बार भी अनदेखी की गई। दलाल ने कहा कि जेपी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री चौ बंसीलाल व पूर्व सांसद सुरेद्र सिंह तक से विश्वासघात किया है। समय आने पर वह हुड्डा का भी साथ छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed