फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Honored with Sood Ratna and Sood Gaurav Award for commendable work.

Panchkula News: सराहनीय कार्यों के लिए सूद रत्न और सूद गौरव पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Mon, 18 Dec 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Honored with Sood Ratna and Sood Gaurav Award for commendable work.
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित सूद भवन में सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से वार्षिक सूद मिलन दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वालीं सूद बिरादरी की हस्तियों को सूद रत्न तथा सूद गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल सहित सूद बिरादरी के लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी सूद ने बताया कि सूद प्रिंस एंड प्रिंसेस सहित 80 साल से ऊपर के सूद बिरादरी लोगों का सम्मान किया गया। इसके साथ फैंसी ड्रेस, तंबोला, स्पोर्ट्स, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां करवाई गईं। इस मौके पर प्रकाश चंद सूद जिनको राष्ट्रपति के द्वारा इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था तथा अविशी सूद पुत्री प्रदीप सूद को बेस्ट कैडेट पुरस्कार मिला था, उनको भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार पाने वाले मुनीश सूद को भी सम्मानित किया गया। प्रेस सचिव सचिन सूद ने बताया कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। सूद मिलन दिवस समिति के अध्यक्ष अनिल सूद ने बताया कि सूद सभा की ओर से पूरे साल सामाजिक भलाई के कार्य करवाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed