{"_id":"678021999f4eee9f6403e07a","slug":"honor-those-who-took-the-injured-to-hospital-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14023-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को करें सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को करें सम्मानित
विज्ञापन
जिला रोड सेफ्टी कमेटी एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में राज्यसभा सांसद रेखा सिंह और डी
पंचकूला। जिला रोड सेफ्टी कमेटी एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक वीरवार को राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में हुई। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताकर उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाता है तो उसको सम्मानित किया जाना चाहिए। सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले से पूछताछ नहीं की जानी चाहिए।
अधिकतर लोग पुलिस की पूछताछ के डर से मदद करने से पीछे हटते हैं। समाज में फैली इस सोच को बदलने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी के लिए जो संस्थाएं जुड़ी हैं, उनका नीति आयोग से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। सड़क हादसों में कमी लाने पर अभियान चलाकर काम किया जाए। दुर्घटना के शिकार होने वालों की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों और युवाओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला रेडक्राॅस सोसाइटी को निर्देश दिए कि वे पुलिसकर्मियों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए शिविरों का आयोजन कर उन्हें फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दें। उप सिविल सर्जन डाॅ. विकास ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त को अस्पताल पहुंचाने के पहले कभी भी पानी नहीं पिलाना चाहिए।
चंडीगढ़ की तर्ज पर हो ड्राइविंग टेस्ट
राज्यसभा सांसद ने कहा कि बाइक चालकों के पास आईएसआई मार्क का हेलमेट होना चाहिए। जो लोग अनसेफ हेलमेट की बिक्री करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अथॉरिटी किसी भी व्यक्ति का बिना ड्राइविंग टेस्ट के लाइसेंस जारी ना करे। ड्राइविंग टेस्ट चंडीगढ़ की तर्ज पर लिया जाना चाहिए। ओवरलोडेड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। जो सड़कों पर अपने पशुओं को छोड़ते हैं, उन पर एक्शन होना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए विशेष चेकिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए सोशल मीडिया के मंच को अपनाया जाए। स्कूल, कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हो। नुक्कड़ नाटक करवाएं जाएं। मोबाइल पर जागरूकता संदेश भेजें जाएं।
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर चलाएं अभियान : उपायुक्त
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने निर्देश दिए कि ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस विशेष अभियान चलाए। बिना हेलमेट चलने वालों के चालान काटे जाएं। उन्होंने कालका व पंचकूला एसडीएम को निर्देश दिए कि वे सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग खुद करें। स्कूली वाहनों में स्पीडोमीटर, जीपीएस, फीमेल परिचालक सहित सभी नियमों की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में लगे सभी सीसीटीवी नियमित चलने चाहिए, ताकि यातायात का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती हो सके।
सभी ब्लैक स्पॉटों को खत्म करने पर तेजी से काम किया जाए। उन्होंने ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास बनी अवैध क्रॉसिंग को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेक्टर-1 माजरी चौक पर हादसों को रोकने के लिए राजकीय कॉलेज के सामने डिवाइडर पर ग्रिल लगाएं। ऐसा ही कार्य अन्य सड़कों पर भी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरटीए विभाग रोड सेफ्टी को लेकर बनाई योजनाओं पर काम करे। इनमें साइक्लोथॉन, वाहनों पर रिफ्लेक्टर व टेप लगाने, जागरूकता शिविर आयोजित करने और चालकों के लिए आंखों और हेल्थ चेकअप शिविर लगाने पर काम करें।
मीटिंग में यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परमजीत कौर, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका राजेश पुनिया, आरटीए सचिव हैरतजीत कौर, नगराधीश विश्वनाथ, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सिमरनजीत कौर, एसीपी पुलिस शूकर पाल, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या, उप सिविल सर्जन डाॅ. विकास, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजन सिंगला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।