{"_id":"69cadca0f49ebdb1cf0ff432","slug":"honor-killing-youth-enraged-by-sisters-love-marriage-murders-brother-in-law-two-taken-into-custody-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134735-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: झूठी शान के लिए हत्या, बहन की लव मैरिज से नाराज युवक ने की जीजा की हत्या, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: झूठी शान के लिए हत्या, बहन की लव मैरिज से नाराज युवक ने की जीजा की हत्या, दो हिरासत में
विज्ञापन
सेक्टर-19 में सुबह घात लगाकर किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में सोमवार सुबह आन के लिए हत्या का मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाली वारदात में बहन की लव मैरिज से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जीजा की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मृतक की पहचान सेक्टर-19 निवासी शिवम के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों की पहचान शिवम अभयपुर और राहुल, हरमिलाप नगर, बलटाना के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिवम अपनी मां को छोड़कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-19 के चौक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को उसका दोस्त समीर तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम व क्राइम ब्रांच टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बहन की लव मैरिज से नाराज था, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी और वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
पुलिस ने मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल दरांती को आरोपी घटनास्थल के पास फेंककर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।