फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor Rajbala Malik honoured 25 women

चंडीगढ़ की 25 महिलाओं का बढ़ा मान, मेयर राजबाला ने 'वाओ वुमनिया' अवार्ड देकर किया सम्मान

Sun, 15 Mar 2020 02:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor Rajbala Malik honoured 25 women
महिलाओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य या सेवा में जुटीं ट्राइसिटी की 25 महिलाओं को मेयर राजबाला मलिक वाओ वुमनिया अवार्ड से नवाजा है। कलाग्राम में शनिवार को वाओ वुमनिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन महिलाओं को यह सम्मान मिला। संस्था के निर्वाण भारद्वाज ने बताया कि उनके द्वारा निर्देशित वाओ वुमनिया अवार्ड का मकसद हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य या सेवा में जुटी नारी का सम्मान करना रहा है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जाने माने सिंगर, गीतकार व म्यूजिक डायरेक्टर मनी औजला ने समां बांध दिया । कार्यक्रम एक तरफ 15 लड़कियां रैंप पर वॉक कर अपनी प्रतिभा दिखा रही थीं तो दूसरी ओर मनी के गीतों पर थिरकना जारी रहा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वुमन शैली तनेजा को भी अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


वाओ वुमनिया की मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की मेयर राज बाला मलिक ने कहा कि महिलाओं पर जिम्मेवारी तो सभी डाल देते है, लेकिन सम्मानित करने की जहमत कोई ही उठाता है। शाइनिंग स्टार मीडिया का यह अनूठा शानदार प्रयास है व ऐसे कार्यक्रमों द्वारा ही महिलाओं का मनोबल बढ़ता है। अवार्ड समारोह में अन्य मेहमानों में चंडीगढ़ के दिवंगत डीएसपी विजय की पत्नी डॉली भारद्वाज, मोनिका सिंह पत्नी जस्टिस राज मोहन, बावा, दीप मनदीप आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed