फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Home Minister Amit Shah will be in the city today, 800 policemen will be deployed for security

Panchkula News: गृहमंत्री मंत्री अमित शाह शहर में आज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 800 पुलिसकर्मी

Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will be in the city today, 800 policemen will be deployed for security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा में करीब 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें 400 पुलिसकर्मियों को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के अंदर और चारों तरफ जबकि अन्य 400 पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की सैफ हाऊस का दौरा किया। अमित शाह एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री सीएम और अन्य बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे के गेट से प्रवेश कर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस और स्टेडियम के आसपास से अवैध कब्जों को हटा दिया है। इसके अलावा कई लोगों को दुकान बंद करने को कहा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री के चंडीगढ़ से पंचकूला रेस्ट हाऊस आने के दौरान कुछ रूट बंद किए जाएंगे। इसके अलावा रेस्ट हाऊस से स्टेडियम से जाने वाले रूट को भी कुछ देर के लिए बंद किया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा रेस्ट हाऊस से स्टेडियम की ओर जो वाले रूट भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत के लिए पंचकूला तैयार
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने भी बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। पूरे शहर को होर्डिंग, बैनर, झंडे लगाकर सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शनिवार को सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में बैठक होगी। विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी देते अरविंद सैनी ने कहा कि यह बैठक दो सत्रों में होगी। बैठक में करीब 4500 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। पहले सत्र की बैठक 11 से 1 बजे तक होगी। दूसरा सत्र 1 से 5 बजे तक का होगा। उन्होंने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में 90 विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ली बैठक
भाजपा की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी पार्टी कार्यालय पंचकमल में पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सीएम नायब सैनी, भाजपा संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पदाधिकारियों से विस्तारित कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को बैठक की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप बताया और कहा कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed