{"_id":"65971130c8cefd6ca80507e6","slug":"home-guard-soldiers-returned-ten-thousand-rupees-and-showed-honesty-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-8082-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दस हजार रुपये लौटा होमगार्ड जवानों ने दिया ईमानदारी का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दस हजार रुपये लौटा होमगार्ड जवानों ने दिया ईमानदारी का परिचय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। होमगार्ड जवान सूरजभान और रिषीपाल को वीरवार को कोर्ट काम्पलेक्स के समीप सड़क किनारे एक नोटों का बंडल मिला। बंडल में कुल 10 हजार रुपये थे। उन्होंने यह रकम सब इंस्पेक्टर देवी दयाल को सौंप दी। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने जहां पैसे मिले थे, उसके आसपास खड़ी गाड़ियों के नंबर ट्रेस कर उनके मालिकों को कॉल करके पूछताछ की। एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 10 हजार रुपये गिर गए हैं।
यह 100-100 के नोट हैं। वह किसी काम से कोर्ट की तरफ आया था। उन्होंने एटीएम से अपने पिता के इलाज के लिए यह रकम निकलवाई थी। इस बारे में एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन को अवगत करवाया। हरदीप सिंह को उसके गुम हुए 10 हजार रुपये सौंप दिए। एएसपी ने जवानों की प्रशंसा कर पुलिस विभाग से प्रशंसा पत्र देने की सिफारिश की है।